लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह से की मुलाकात

By भाषा | Updated: February 21, 2021 15:33 IST

Open in App

माले, 21 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह से मुलाकात की और कोविड-19 महामारी और उसके बाद भी इस द्वीपीय राष्ट्र के समग्र विकास साझेदार के तौर पर भारत की पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई।

दो देशों के दौरे के पहले चरण में शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे जयशंकर ने मालदीव को कोविड-19 रोधी टीके की एक लाख अतिरिक्त खुराक भी उपहार के तौर पर दीं। दौरे के अगले चरण में जयशंकर मॉरिशस जाएंगे।

राष्ट्रपति सोलिह के साथ वार्ता के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, “मेरी मेजबानी के लिये धन्यवाद राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह। प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं उन्हें प्रेषित कीं। कोविड के दौरान और उसके बाद भी समग्र विकास साझेदार के तौर पर अपनी पूर्ण प्रतिबद्धताएं दोहराईं।”

शनिवार को मालदीव के अपने समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा, राष्ट्रपति सोलिह की ‘भारत प्रथम’ की विदेश नीति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘पड़ोसी सर्वप्रथम’ की नीति में पूरी तरह दोहराया गया है और मालदीव इसमें केंद्रीय स्थान में है।

उन्होंने कहा कि भारत की कोविड सहायता पहल का पहला और सबसे बड़ा लाभार्थी मालदीव था फिर चाहे वह दवा की बात हो, खाद्य सामग्री, चिकित्सा सहायता या फिर आर्थिक पैकेज की बात हो।

भारत ने पिछले महीने भारत की अनुदान सहायता के तौर पर मालदीव को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा निर्मित कोविशील्ड टीके की एक लाख खुराक उपलब्ध कराई थीं।

इससे पहले जयशंकर ने रविवार को मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी के साथ चर्चा की और दोनों पक्षों ने पांच करोड़ डॉलर के रक्षा ऋण समझौते पर भी हस्ताक्षर किये हैं जिससे इस द्वीपीय राष्ट्र में नौवहन क्षेत्र में क्षमता निर्माण सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला