लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री से मुलाकात की, वार्ता को सकारात्मक बताया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:43 IST

Open in App

कुवैत सिटी, 10 जून विदेश मंत्री एस जयशंकर की बृहस्पतिवार को कुवैत के अपने समकक्ष शेख अहमद नासिर अल-मोहम्मद अदल-सबा से हुई वार्ता ''सकारात्मक'' रही। इस दौरान दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य, खाद्य, शिक्षा, ऊर्जा , डिजिटल व व्यापारिक सहयोग समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

बृहस्पतिवार तड़के तेल समृद्ध खाड़ी देश कुवैत की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर आए जयशंकर ने वार्ता के दौरान मौजूद रहे वाणिज्य मंत्री डॉक्टर अब्दुल्ला ईसा अल-सलमान की भी प्रशंसा की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ''कुवैत के विदेश मंत्री शेख अहमद नासिर अल-मोहम्मद अदल-सबा के साथ वार्ता सकारात्मक रही। वार्ता में वाणिज्य मंत्री डॉक्टर अब्दुल्ला ईसा अल-सलमान की उपस्थिति की सराहना करता हूं।''

उन्होंने कहा कि वार्ता का एजेंडा स्वास्थ्य, खाद्य, शिक्षा, ऊर्जा , डिजिटल व व्यापारिक सहयोग समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना था।

विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ''हमारे संयुक्त आयोग की पिछली बैठक की प्रगति की समीक्षा करने पर सहमति जतायी।''

दोनों पक्षों ने एक सहमति पत्र (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए जो कुवैत में भारतीय कामगारों को अधिक कानूनी सुरक्षा प्रदान करेगा।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ''कुवैत में भारतीय समुदाय के मुद्दों के समाधान के लिये खुलेपन का स्वागत करता हूं। एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए जो हमारे कामगारों को अधिक कानूनी सुरक्षा प्रदान करेगा। हमारे संबंधों की 60 वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत की।''

कुवैत में 10 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं। भारत कुवैत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है और कुवैत भारत के लिए तेल का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ''क्षेत्रीय मुद्दों पर विदेश मंत्री शेख अहमद नासिर अल-मोहम्मद अदल-सबा के मूल्यांकन और विचारों को महत्व दिया। ''

कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जाबिर अल-सबा के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निजी पत्र लेकर आए जयशंकर ने इससे पहले प्रधानमंत्री शेख सबा खालिद अल-हमाद अल-सबा से मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना