लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने ईरान के रईसी से तेहरान में मुलाकात की, प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तिगत संदेश सौंपा

By भाषा | Updated: July 7, 2021 20:57 IST

Open in App

तेहरान/नयी दिल्ली, सात जुलाई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से मुलाकात की और रूस जाते समय तेहरान में एक ठहराव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक व्यक्तिगत संदेश उन्हें सौंपा।

पूर्व न्यायपालिका प्रमुख रईसी ने जून में ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी। वह अगस्त की शुरुआत में पद्भार ग्रहण करेंगे।

जयशंकर ने रईसी के साथ अपनी तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ‘‘निर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी को उनका भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला एक व्यक्तिगत संदेश सौंपा। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग का विस्तार करने के लिए उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को गहराई से महत्व देते हैं।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने रईसी को बधाई दी थी और कहा था कि वह भारत तथा ईरान के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। मोदी ने ट्वीट किया था, ‘‘इब्राहीम रईसी को इस्लामिक गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई। मैं भारत और ईरान के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।’’

तेहरान में अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान, जयशंकर ने अपने ईरानी समकक्ष जवाद जरीफ के साथ भी बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय विकास के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश मंत्री जरीफ की ओर से हमेशा गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर उपयोगी चर्चा हुई।’’

नई दिल्ली में ईरानी दूतावास ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ईरानी विदेश मंत्री जरीफ ने तेहरान में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।’’ इसके बाद तेहरान में भारतीय दूतावास ने इसे रीट्वीट किया।

जयशंकर द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के साथ साथ प्रमुख क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श करने के लिए रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर गये हैं।

सूत्रों ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए आधार तैयार करना और अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला