लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: October 11, 2021 23:45 IST

Open in App

नूर-सुल्तान, 11 अक्टूबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के अपने समकक्षों के साथ सोमवार को द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने परस्पर तथा क्षेत्रीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की और अफगानिस्तान में घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा अफगानिस्तान में घटनाक्रम समेत अहम क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के उद्देश्य से तीन मध्य एशियाई देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत सोमवार को कजाखस्तान पहुंचे।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘मंगलवार को सीआईसीए मंत्री स्तरीय बैठक 2021 के लिए नूर-सुल्तान पहुंचा हूं। उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री अब्दुल अजीज कामिलोव के साथ द्विपक्षीय बैठक के साथ यात्रा शुरू की। हमारी बातचीत अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम पर केंद्रित रही।’’

बाद में उन्होंने तुर्कमेनिस्तान के विदेश मंत्री राशिद मेरेदोव से मुलाकात की और द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय सहयोग पर चर्चा की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘तुर्कमेनिस्तान के विदेश मंत्री राशिद मेरेदोव से मुलाकात करके अच्छा लगा। हमारे द्विपक्षीय और क्षेत्रीय सहयोग पर चर्चा की। पड़ोसी देश में घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया। संपर्क में बने रहने पर सहमति जतायी।’’

जयशंकर मंगलवार को एशिया में संवाद एवं विश्वास निर्माण के उपाय (सीआईसीए) पर छठे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कजाखस्तान इस समूह का मौजूदा अध्यक्ष है।

जयशंकर किर्गिस्तान से कजाखस्तान पहुंचे। नूर-सुल्तान से वह आर्मेनिया जाएंगे जहां वह आर्मेनिया के अपने समकक्ष अरारात मिर्जोयां और प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यां से मुलाकात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल