लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस, ईरान के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: September 21, 2021 21:25 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 21 सितंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को फ्रांस और ईरान के अपने समकक्षों से मुलाकात की तथा अफगान संकट व हिंद-प्रशांत क्षेत्र सहित समकालिक मुद्दों पर वार्ता की।

जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय 76 वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने भारत के रणनीतिक साझेदार फ्रांस के साथ एक बैठक कर दिन की शुरूआत की।

उन्होंने फ्रांस के विदेश मंत्री जीन वाई ले द्रियन से मुलाकात की और अफगानिस्तान, हिंद-प्रशांत क्षेत्र तथा अन्य समकालिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिन की शुरूआत अपने रणनीतिक साझेदार फ्रांस के साथ की। विदेश मंत्री जे वाई ले द्रियन के साथ अफगानिस्तान, हिंद-प्रशांत और अन्य समकालिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।’’

विदेश मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री एच अमीर अब्दुल्लाहियान से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर दोनों देशों की वार्ता हुई।

जयशंकर और वरिष्ठ भारतीय अधिकारी संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक उच्च स्तरीय सत्र में शामिल होने के लिए सोमवार को न्यूयार्क पहुंचे। वह इस हफ्ते कई देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे और जी-20 बैठक में हिस्सा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?