लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने सिंगापुर के वित्त, स्वास्थ्य मंत्रियों से मुलाकात की, द्विपक्षीय मुद्दों चर्चा की

By भाषा | Updated: November 19, 2021 16:25 IST

Open in App

सिंगापुर, 19 नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को सिंगापुर के वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्रियों से मुलाकात की तथा द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने तथा स्वास्थ्य सुरक्षा सहयोग के बारे में विचारों का आदान प्रदान किया ।

जयशंकर बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर सिंगापुर आए हुए हैं । विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें सिंगापुर के वित्त मंत्री लारेंस वांग से मुलाकात कर प्रसन्नता हुई है जिनके साथ उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के बारे में चर्चा की ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ वित्त मंत्री लारेंस वांग से मुलाकात कर खुश हूं । हमारे संबंधों को आगे बढ़ाने के विभिन्न आयामों के बारे में विचारों का आदान प्रदान किया । ’’

इसके अलावा, विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओंग यी कुंग के साथ बातचीत की और कोविड-19 के अनुभवों तथा स्वास्थ्य सुरक्षा सहयोग के बारे में चर्चा की ।

जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओंग यी कुंग के साथ अच्छी मुलाकात हुई । कोविड के अनुभवों तथा स्वास्थ्य सुरक्षा सहयोग के बारे में चर्चा की । ’’

इससे पहले, जयशंकर ने ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमिक फोरम’ में ‘वृहद सत्ता प्रतिस्पर्धा : उभरती हुई विश्व व्यवस्था’’ विषय पर परिचर्चा में हिस्सा लिया । इसमें अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टॉनी ब्लेयर ने भी हिस्सा लिया ।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन अपने संबंधों को लेकर ‘‘विशेष तौर पर खराब दौर’’ से गुजर रहे हैं क्योंकि बीजिंग ने समझौतों का उल्लंघन करते हुए कुछ ऐसी गतिविधियां कीं जिनके पीछे उसके पास अब तक ‘‘विश्वसनीय स्पष्टीकरण’’ नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन के नेतृत्व को इस बात का जवाब देना चाहिए कि द्विपक्षीय संबंधों को वे किस ओर ले जाना चाहते हैं।

इससे पहले, जयशंकर ने सिंगापुर यात्रा के दौरान वहां के अपने समकक्ष विवियन बालाकृष्णन तथा रक्षा मंत्री एन इंग हेन से मुलाकात की थी तथा दोनों देशों के सामरिक गठजोड़ को और मजबूत बनाने के रास्तों पर चर्चा की ।

जयशंकर ने अपनी यात्रा के दौरान सिंगापुर के गृह एवं विधि मामलों के मंत्री काशी विश्वनाथ षणमुगम तथा सामाजिक नीतक के समन्वय मंत्री टी षडमुगरत्नम से भी मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला