लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की, व्यापक रणनीतिक संबंधों पर वार्ता की

By भाषा | Updated: November 15, 2021 01:08 IST

Open in App

अबू धाबी, 14 नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और उनके साथ दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की।

शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे जयशंकर ने कहा कि क्राउन प्रिंस से मिलकर वह ‘‘बेहद सम्मानित’’ महसूस कर रहे हैं।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात कर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विकास में उनके निरंतर मार्गदर्शन का योगदान है।’’

‘गल्फ न्यूज’ के मुताबिक जयशंकर ने मोहम्मद बिन जायद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं और यूएई के लिए और अधिक प्रगति, समृद्धि तथा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की और बेहतरी की कामना का संदेश दिया। मोहम्मद बिन जायद ने भी भारत की प्रगति, उन्नति और प्रधानमंत्री के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस बीच, रविवार को दुबई एयरशो के उद्घाटन के दिन भारतीय वायु सेना के सारंग एरोबेटिक्स टीम और तेजस विमान ने अपने उड़ान कौशल का प्रदर्शन किया। यूएई सरकार द्वारा भारतीय वायु सेना को दुबई एयरशो में आमंत्रित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें