लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने अफगानिस्तान के लिए विशेष अमेरिकी दूत खलीलजाद के साथ चर्चा की

By भाषा | Updated: June 15, 2021 23:38 IST

Open in App

दोहा, 15 जून विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अचानक कतर की राजधानी में अफगानिस्तान सुलह प्रक्रिया के लिए विशेष अमेरिकी दूत जलमय खलीलजाद के साथ मुलाकात की और युद्धग्रस्त राष्ट्र एवं क्षेत्र को लेकर विचार साझा किए। यह एक हफ्ते के अंदर विदेश मंत्री का खाड़ी देश का दूसरा दौरा है।

अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के पक्षधर भारत ने राष्ट्रीय शांति एवं सुलह प्रक्रिया का समर्थन किया है।

जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, '' दोहा में अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया के लिए विशेष अमेरिकी दूत जलमय खलीलजाद के साथ मुलाकात की। अफगानिस्तान एवं क्षेत्र को लेकर विचारों का आदान-प्रदान जारी रखा।''

विदेश मंत्रालय ने जयशंकर और खलीलजाद के बीच बैठक के बारे में पूर्व में कोई घोषणा नहीं की थी।

जयशंकर का दोहा दौरा ऐसे वक्त हो रहा है, जब अमेरिकी सेना 11 सितंबर से पहले युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान से निकलने की तैयारी कर रही है। अमेरिका और तालिबान ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में शांति और अमेरिकी सैनिकों की वापसी का रास्ता साफ करने के लिये कई दौर की बातचीत के बाद 29 फरवरी 2020 में दोहा में एक ऐतिहासिक समझौते पर दस्तखत किये थे।

भारत अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता का अहम हितधारक है और राष्ट्रीय शांति व सुलह प्रक्रिया का समर्थन करता है, जो अफगान नेतृत्व वाली, अफगानों के स्वामित्व वाली और अफगान नियंत्रित हो।

इससे पहले मार्च की शुरुआत में भी जयशंकर ने खलीलजाद के साथ फोन पर बातचीत की थी और अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया की प्रगति के संबंध में चर्चा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला