लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने यूरोपीय संघ के अधिकारी, दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री के साथ चर्चा की

By भाषा | Updated: June 29, 2021 00:58 IST

Open in App

रोम, 28 जून विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के लिए यूरोपीय संघ की आयुक्त जुट्टा उरपिलेनेन से मुलाकात करके ''कोविड चुनौती'' और समान टीका पहुंच के संबंध में चर्चा की और एक उचित यात्रा व्यवस्था के महत्व को भी रेखांकित किया। दो राष्ट्रों के दौरे के दौरान जयशंकर सोमवार को यूनान से इटली पहुंचे।

जयशंकर ने जुट्टा उरपिलेनेन के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया और कहा, '' कोविड चुनौती, हमारी संपर्क साझेदारी और विकास सहयोग पर चर्चा की। समान टीका पहुंच और एक उचित यात्रा व्यवस्था के महत्व को भी रेखांकित किया।''

भारतीय विदेश मंत्री ने आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के महासचिव माथिअस कॉरमैन के साथ भी मुलाकात की और भारत-ओईसीडी द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।

ओईसीडी 38 सदस्य देशों का एक अंतरसरकारी आर्थिक संगठन है, जिसकी स्थापना 1960 में आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी।

इसके अलावा एक अन्य बैठक में जयशंकर ने अपनी दक्षिण अफ्रीकी समकक्ष नालेडी पैंडर के साथ टीके की समान पहुंच संबंधी चिंताओं पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब