लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने कनाडा के विदेश मंत्री से द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: May 5, 2021 20:07 IST

Open in App

लंदन, पांच मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपने कनाडाई समकक्ष मार्क गार्नो के साथ जी7 सम्मेलन के इतर यहां सार्थक डिजिटल बैठक की और कोविड-19 महामारी से पैदा हुई चुनौती तथा द्विपक्षीय रिश्तों के अन्य पहलुओं पर चर्चा की।

जी-7 समूह के देशों के विदेश मंत्रियों एवं विकास मंत्रियों की बैठक में बतौर अतिथि हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब के आमंत्रण पर जयशंकर लंदन में हैं।

उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री भी आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संघ) देशों के प्रमुखों के साथ बतौर अतिथि ब्रिटेन की दुनिया के प्रमुख लोकतंत्रों को जोड़ने की हिंद-प्रशांत नीति का हिस्सा है।

जयशंकर ने ट्वीट किया, “जी7 के इतर कनाडा के विदेश मंत्री मार्क गार्नो के साथ उपयोगी डिजिटल बैठक हुई। हमनें कोविड से पैदा हुई चुनौतियों पर चर्चा की। द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर भी बातचीत हुई।”

उन्होंने म्यांमा पर भी अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।

म्यांमा की सेना ने एक फरवरी को आंग सान सू ची के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार का तख्तापलट कर दिया था और देश में आपातकाल की घोषणा कर दी थी। सू ची उन अनुमानित 3400 लोगों में शामिल हैं जिन्हें जुंटा ने अब भी बंधक बना रखा है।

भारत हिरासत में लिये गए नेताओं की रिहाई की अपील करता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!