लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने समझौते पर आगे बढ़ने के संदेश के साथ ब्रिटेन की यात्रा का समापन किया

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:16 IST

Open in App

लंदन, सात मई ब्रिटेन की चार दिवसीय यात्रा के समापन के बाद विदेश मंत्री शुक्रवार को लंदन से रवाना हो गए। मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) को लेकर महत्वाकांक्षी 2030 खाके पर दोनों देशों में सहमति बनने के बीच संबंधों को आगे ले जाने के संदेश के साथ विदेश मंत्री की यात्रा का समापन हुआ।

लंदन में बृहस्पतिवार को पॉलिसी एक्सचेंज थिंक टैंक के ‘कोविड बाद की दुनिया में भारत और ब्रिटेन’ विषय पर आयोजित डिजिटल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच शिखर वार्ता की पृष्ठभूमि में दोनों देशों के संबंधों के पुनर्परिभाषित पहलुओं की समीक्षा की।

जयशंकर ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्रियों ने डिजिटल तरीके से आयोजित शिखर सम्मेलन में शिरकत की, जिसने वास्तव में हमारे संबंधों की सीमाओं को फिर से परिभाषित किया है। उन्होंने 2030 के लिए एक महत्वाकांक्षी खाके पर सहमति व्यक्त की, जो सहयोग के उनके दृष्टिकोण के व्यापक पहलुओं को दिखाता है।’’

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। राब ने दोनों देशों के बीच करीबी संबंध की प्रतिबद्धता दोहरायी, जिसके लिए दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच 2030 के खाके पर दस्तखत हुआ है।

भारत को ‘बेहद भरोसेमंद भागीदार’ बताते हुए राब ने कहा कि 2030 के खाके में कई चीजें हैं और इससे ब्रिटेन-भारत के संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब