लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने इजराइल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से भेंट की, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: October 20, 2021 14:52 IST

Open in App

यरूशलम, 20 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भेंट की तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने सहित आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया ।

जयशंकर पांच दिवसीय यात्रा पर इजराइल में हैं। विदेश मंत्री के रूप में यह उनकी पहली इजराइल यात्रा है। वह इजराइल के विदेश मंत्री येर लेपिड के निमंत्रण पर यहां आए हैं।

यह बैठक बेत हानासी में हुई, जो इजराइली राष्ट्रपति का अधिकारिक आवास है।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति हर्जोग ने इजराइल के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने एवं उसे मजबूती प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर एवं अन्य मंत्रियों की प्रतिबद्धता के लिये धन्यवाद दिया ।

राजनयिक कामकाजी बैठक के दौरान हर्जोग ने विविध क्षेत्रों में आगे बढ़ते इजराइल-भारत संबंधों की सराहना की ।

बयान के अनुसार, भारत और इजराइल के राजनयिक संबंध स्थापित होने के अगले वर्ष 30वीं वर्षगांठ से पहले राष्ट्रपति हर्जोग ने इस महत्वपूर्ण संबंध को प्रगाढ़ करने और मजबूती प्रदान करने में सहयोग करने के प्रति अपने व्यक्तिगत इरादे पर जोर दिया ।

इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति हर्जोग और जयशंकर ने वैश्विक सामरिक मामलों पर चर्चा की ।

जयशंकर ने कहा कि राष्ट्रपति हर्जोग से उनकी मुलाकात ‘बड़े सम्मान’ की बात है ।

विदेश मंत्री जयशंकर ने बेत हानासी में आगंतुक पुस्तिका में लिखा, ‘‘ जब हम अपने संबंधों को उन्नत बनाने की 30वीं वर्षगांठ की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में मैं भारत के लोगों और सरकार की शुभकामनाएं लाया हूं । ’’

मंगलवार को, विदेश मंत्री जयशंकर ने इजराइल की संसद नेसेट के स्पीकर मिकी लेवी से मुलाकात की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ इजराइल के नेसेट के स्पीकर माइके लेवी से आज सुबह मुलाकात की ।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘ विदेश मामलों और रक्षा समिति के अध्यक्ष राम बेन बराक से व्यापक चर्चा की । ’’

विदेश मंत्री ने कहा कि वह भारत के साथ संबंधों को नेसेट में व्यापक समर्थन की सराहना करते हैं।

वे आधुनिक पशुधन प्रबंधन प्रौद्योगिकी देखने किबुत्ज बेरॉत यित्जाक भी गए ।

सोमवार को जयशंकर ने इजराइल के विदेश मंत्री येर लेपिड के साथ ‘सार्थक’ चर्चा की थी और दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता शुरू करने पर सहमति व्यक्त की थी जिसका मकसद अगले साल जून तक इस समझौते को पूरा करना है, जो काफी समय से लंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला