लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से मुलाकात की, द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई

By भाषा | Updated: March 29, 2021 19:48 IST

Open in App

दुशांबे, 29 मार्च विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को यहां ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरिफ से मुलाकात की और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह सहित द्विपक्षीय सहयोग के अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

जयशंकर नौवें ‘हार्ट ऑफ एशिया-इस्तांबुल प्रॉसेस’ में भाग लेने के लिए आज ही ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे पहुंचे हैं। विदेश मंत्री के सम्मेलन से इतर अन्य प्रतिभागी देशों के नेताओं से मुलाकात करने की भी संभावना है।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरिफ से मुलाकात के साथ हॉर्ट ऑफ एशिया के कार्यक्रमों की शुरुआत की। गर्मजोशी भरी बातचीत हुई जिसमें आपसी हितों पर चर्चा हुई। चाबहार सहित द्विपक्षीय सहयोग पर भी बातचीत हुई।’’

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के लिए सितंबर में रूस जाते हुए जयशंकर बीच में तेहरान (ईरान की राजधानी) में रूके थे और जरिफ के साथ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने तथा क्षेत्रीय विकास के मुद्दे पर चर्चा की थी।

जयशंकर ने सोमवार को ही तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लु से भी मुलाकात की।

मुताकात के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी बातचीत का केन्द्र बिन्दू अफगानिस्तान से जुड़ी चीजें और द्विपक्षीय संबंध रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक