लाइव न्यूज़ :

जयशंकर, ब्लिंकन ने अफगानिस्तान, म्यांमा में सुरक्षा संबंधी मामलों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: April 20, 2021 08:30 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 अप्रैल विदेश मंत्री एस जयशंकर एवं उनके अमेरिकी समकक्ष टोनी ब्लिंकन ने अफगानिस्तान और म्यांमा समेत क्षेत्रीय एवं द्विपक्षीय मामलों और जलवायु परिवर्तन ने निपटने के तरीकों पर सोमवार को फोन पर चर्चा की।

ब्लिंकन ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका और भारत के बीच संबंधों की महत्ता को पुन: पुष्ट करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ उपयोगी वार्ता हुई। हमने अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमा) समेत क्षेत्रीय सुरक्षा के आपसी चिंता वाले मामलों और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की।’’

जयशंकर ने भी ट्वीट किया, ‘‘इस वार्ता के दौरान भारत के पड़ोसी देशों में हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा की गई। हमने यूएनएससी (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद) एजेंडे पर विचार साझा किए और स्वास्थ्य सहयोग से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की।’’

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने फोन पर हुई बातचीत की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए स्थायी शांति एवं विकास को समर्थन देने में निकट एवं लगातार समन्वय स्थापित करने पर सहमति जताई।

उन्होंने बताया कि जयशंकर और बाइडन ने म्यांमा में लोकतंत्र की बहाली को साझा समर्थन औैर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की।

प्राइस ने कहा, ‘‘ब्लिंकन और जयशंकर ने जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 और अन्य वैश्विक चुनौतियों से निपटने में भारत एवं अमेरिका के बीच सहयोग पर चर्चा की और इन मामलों एवं आपसी चिंता के अन्य मामलों पर निकट संपर्क बनाए रखने का संकल्प लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना