लाइव न्यूज़ :

जयशंकर, ऑस्टिन ने साझा प्राथमिकताओं, क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: May 29, 2021 08:49 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 29 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से पेंटागन में मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा की तथा कई क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर विचार साझा किये। अमेरिका के रक्षा विभाग ने इस बारे में बताया।

जयशंकर अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं। वह 20 जनवरी को जो बाइडन के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद देश की यात्रा करने वाले भारत के पहले मंत्री हैं।

बैठक के बाद ऑस्टिन ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ मेरी मुलाकात शानदार रही । मार्च में उन्होंने बड़ी शालीनता से मेरी मेजबानी की थी। आज उन्हें वही सत्कार देने का मुझे सौभाग्य मिला। रक्षा विभाग भारत के साथ हमारी साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है , हमलोग एक मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत को बनाये रखने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।’’

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बताया कि ऑस्टिन और जयशंकर ने ‘‘भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी में साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा की और सुरक्षा की कई क्षेत्रीय चुनौतियों पर विचार साझा किये।’’

उन्होंने बैठक का ब्योरा देते हुए कहा, ‘‘ऑस्टिन और जयशंकर ने मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाये रखने और भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।’’

किर्बी ने कहा कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच सहयोग को और प्रगाढ़ करने के अवसरों पर भी चर्चा की।

पेंटागन के प्रेस सचिव ने कहा, ‘‘अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने कहा कि वह इस साल के आखिर में प्रस्तावित विदेश मंत्री जयशंकर और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता को लेकर आशान्वित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें