लाइव न्यूज़ :

जयशंकर दो देशों के दौरे के अंतिम चरण में मॉरीशस पहुंचे

By भाषा | Updated: February 21, 2021 22:22 IST

Open in App

पोर्ट लुई (मॉरीशस), 21 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में रविवार को मॉरीशस पहुंचे, जहां वह हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पड़ोसी देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे।

जयशंकर मॉरीशस के दो दिनों के दौरे के दौरान राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपुन और प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से मिलेंगे।

जयशंकर ने यहां पहुंचने के शीघ्र बाद ट्वीट किया, ‘‘नमस्ते-बोनसोइर मॉरीशस। विदेश मंत्री एलन गानू गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद। सार्थक यात्रा की उम्मीद करता हूं।’’

वह मॉरीशस के विदेश मंत्री सहित अन्य मंत्रियों से भी मिलेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

जयशंकर अपनी यात्रा के पहले पड़ाव मालदीव से यहां पहुंचे हैं।

मालदीव और मॉरीशस, दोनों ही हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...