लाइव न्यूज़ :

जयशंकर दो देशों के दौरे के अंतिम चरण में मॉरीशस पहुंचे

By भाषा | Updated: February 21, 2021 23:01 IST

Open in App

पोर्ट लुई (मॉरीशस), 21 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर दो देशों के अपने दौरे के अंतिम चरण में रविवार को मॉरीशस पहुंचे, जहां वह हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पड़ोसी देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे।

जयशंकर मॉरीशस के दो दिनों की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपुन और प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से मिलेंगे।

जयशंकर ने यहां पहुंचने के शीघ्र बाद ट्वीट किया, ‘‘नमस्ते-बोनसोइर मॉरीशस। विदेश मंत्री एलन गानू गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद। सार्थक यात्रा की उम्मीद करता हूं।’’

वह मॉरीशस के विदेश मंत्री सहित अन्य मंत्रियों से भी मिलेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं और मॉरीशस में भारत द्वारा विभिन्न परियोजनाओं पर जारी कार्य की समीक्षा करेंगे। वह मॉरीशस को भारत की सहायता सहित द्विपक्षीय और परस्पर हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

मॉरीशस में भारतीय मूल के लोगों की आबादी 70 प्रतिशत है। ब्रिटिश शासन के दौरान उनके पूर्वज यहां गिरमिटिया मजदूर के रूप में भेजे गये थे।

जयशंकर अपनी यात्रा के पहले पड़ाव मालदीव से यहां पहुंचे हैं। उन्होंने मालदीव को भारत द्वारा सुरक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई और पांच करोड़ डॉलर की ऋण सहायता समझौता पर हस्ताक्षर किया।

उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ गहन वार्ता की।

मालदीव और मॉरीशस, दोनों ही हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल