लाइव न्यूज़ :

जयशंकर रणनीतिक संबधों को समृद्ध करने के लिए पहुंचे इजराइल

By भाषा | Updated: October 17, 2021 17:01 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

तेल अवीव, 17 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को पांच दिवसीय यात्रा पर यहां यहां पहुंचे जिस दौरान वह भारत एवं इजराइल के बीच द्विपक्षीय सहयोग के नये क्षेत्रों की संभावनाएं तलाशने के अलावा रणनीतिक संबंधों को और समृद्ध करने के लिए परस्पर रोडमैप तैयार करने के लिए यहां के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे।

यह विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की पहली इजरायल यात्रा है। इस यात्रा के दौरान वह इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग, प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट तथा विदेश मंत्री येर लेपिड से मिलेंगे।

वह इजराइल के अकादमिक जगत के विद्वानों, कारोबारी जगत के उद्योगपतियों के साथ भी बैठक करेंगे एवं भारतीय यहूदी समुदाय के साथ संवाद भी करेंगे।

जयशंकर भारत के लिए ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर भी जायेंगे जो इस क्षेत्र में उसकी (भारत की) दीर्घकालिक उपस्थिति तथा इस क्षेत्र के इतिहास को आकार प्रदान करने में उसकी सकारात्मक भूमिका को प्रदर्शित करेगा।

भारत एवं इजरायल जुलाई, 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाकर रणनीतिक संबंधों तक ले गये थे।

(भारतीय) विदेश मंत्रालय ने कल कहा था कि इसके बाद से दोनों देश ज्ञान आधारित अपने गठजोड़ को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किये हुए हैं जिसमें नवोन्मेष एवं शोध तथा ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को गति प्रदान करने पर जोर दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला