लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान पर महत्वपूर्ण सम्मेलन में भाग लेने के लिए दुशांबे पहुंचे जयशंकर

By भाषा | Updated: March 29, 2021 18:05 IST

Open in App

दुशांबे, 29 मार्च अफगानिस्तान पर होने वाले एक महत्वपूर्ण सम्मेलन में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को ताजिकिस्तान की राजधानी पहुंचे।

दुशांबे में हो रहे इस सम्मेलन में अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया पर क्षेत्रीय सहमति बनाने के लिए करीब 50 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि एकत्र हुए हैं।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘दुशांबे पहुंच गया हूं। द्विपक्षीय यात्रा और कल होने वाले ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन को लेकर उत्साहित हूं।’’

स्थाई और शांतिपूर्ण अफगानिस्तान के लिए सुरक्षा तथा सहयोग पर क्षेत्रीय प्रयास ‘इस्तांबुल प्रॉसेस’ के तहत नौवें हार्ट ऑफ एशिया इस्तांबुल प्रॉसेस की मंत्री स्तरीय बैठक हो रही है। इसकी शुरुआत दो नवंबर, 2011 को तुर्की से हुई थी।

मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘दुशांबे-चोरतुत राजमार्ग परियोजना स्थल का दौरा किया। सीमा सड़क संगठन अच्छा काम कर रहा है। आठ लेन वाले इस राजमार्ग से दुशांबे को जाम से मुक्ति मिलेगी।’’

जयशंकर ने पिछले सप्ताह कहा था कि भारत स्पष्ट रूप से ऐसा सम्प्रभु, लोकतांत्रिक और समावेशी अफगानिस्तान देखना चाहता है जो अपने देश के अल्पसंख्यकों का ख्याल रखता हो।

उन्होंने कहा था, ‘‘शांति और मेल-मिलाप की एक प्रक्रिया होती है और सभी यह कह रहे हैं कि तालिबान प्रयास कर रहा और बदल रहा है। फिलहाल इंतजार करते हैं, फिर देखते हैं।’’

यात्रा पर सम्मेलन से इतर अन्य देशों के नेताओं से भी जयशंकर के मिलने की संभावना है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होने के कारण दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की संभावनाओं को लेकर भी अटकलें लगायी जा रही थी।

कुरैशी ने हालांकि स्पष्ट किया है कि दोनों नेताओं के बीच ‘‘बैठक का ना तो कोई कार्यक्रम है औ नाहीं ऐसा कोई प्रस्ताव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला