लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने भारत-इजराइल संबंधों में भारतवंशी यहूदी समुदाय के योगदान की सराहना की

By भाषा | Updated: October 18, 2021 01:06 IST

Open in App

यरुशलम, 17 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को इजराइल में भारतवंशी यहूदी समुदाय से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों में उनके योगदान की सराहना की।

इजराइल की अपनी पहली यात्रा पर दिन में यहां पहुंचे जयशंकर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इजराइल में भारतीय मूल के यहूदी समुदाय आने वाले वर्षों में दोनों देशों को और भी करीब लाएंगे।

उन्होंने यहां भारतीय मूल के यहूदी समुदाय के साथ बातचीत के बाद ट्वीट किया, ‘‘इजराइल में भारतवंशी यहूदी समुदाय से मिलकर बहुत खुशी हुई। भारत-इजराइल संबंधों में उनके योगदान की सराहना करता हूं। विश्वास है कि वे आने वाले वर्षों में हमें और भी करीब लाएंगे।’’

उन्होंने भारत में जन्मे विद्वान प्रोफेसर शॉल सपीर की ‘बॉम्बे/मुंबई : सिटी हेरिटेज वॉक’ नामक एक पुस्तक का विमोचन भी किया। शॉल सपीर यरुशलम के प्रतिष्ठित हिब्रू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘डॉ. शॉल सपीर की किताब ‘बॉम्बे मुंबई : सिटी हेरिटेज वॉक’ की एक प्रति पाकर खुशी हुई।’’

अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर राष्ट्रपति इसाक हर्जोग, प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और विदेश मंत्री यायर लापिड से मुलाकात करेंगे। वह इजराइल के प्रमुख शिक्षाविदों व उद्योगपतियों से भी मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें