लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में होने वाले ‘इंडिया ग्लोबल फोरम’ में मुख्य वक्ता होंगे जयशंकर और सीतारमण

By भाषा | Updated: June 15, 2021 20:35 IST

Open in App

लंदन, 15 जून विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ब्रिटेन में आयोजित होने वाले ‘इंडिया ग्लोबल फोरम’ के मुख्य वक्ता होंगे। मंगलवार को इसकी पुष्टि हुई। फोरम में कोविड महामारी के बाद विकास को लेकर भारत के दृष्टिकोण पर चर्चा होगी।

लंदन में 29 जून से एक जुलाई तक आयोजित होने वाले ‘इंडिया ग्लोबल फोरम’ में दुनियाभर से विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम गेब्रेयेसस, न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग और सीआईए के पूर्व महानिदेशक डेविड एच. पैट्रियस शामिल होंगे। इसमें टीका और दवा उत्पादन में भारत की भूमिका और जलवायु परिवर्तन तथा वैश्विक आर्थिक स्थिति में समान सुधार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी।

भारत से वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी जैसे अन्य वरिष्ठ मंत्री भी फोरम को संबोधित करेंगे।

फोरम के आयोजकों इंडिया इंक ग्रुप के सीईओ मनोज लडवा ने कहा, ‘‘इस साल इंडिया ग्लोबल फोरम में महामारी के बाद दुनिया को सही आकार देने के लिए क्या और कैसे कदम उठाए जाएं, इस बारे में अत्‍यावश्‍यकता और अधीरता की भावना लेकर आया है।’’

उन्होंने कहा, ‘"यह वह जगह है जहां जलवायु परिवर्तन, आर्थिक सुधार और अवसर, डिजिटल परिवर्तन, और नए युग के साम्राज्यवादी और कट्टरपंथी खतरों से निपटने के बड़े वैश्विक मुद्दों पर बहस होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना