लाइव न्यूज़ :

जयपुर फुट ने हर जगह लोगों को नई उम्मीद दी है: विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला

By भाषा | Updated: July 15, 2021 16:40 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 15 जुलाई विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि कृत्रिम पांव ‘जयपुर फुट’ ने दुनिया भर में हर जगह लोगों को नई उम्मीद दी है और कई लोगों का जीवन बदल दिया है।

श्रृंगला बुधवार को न्यूयॉर्क पहुंचे और वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उच्च स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से भी बृहस्पतिवार को मुलाकात करेंगे। वह ऐसे समय में यात्रा पर आए हैं, जब भारत अगस्त महीने के लिए शक्तिशाली 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा।

श्रृंगला ने ‘जयपुर फुट यूएसए’और ‘ग्रेशियस गिवर्स फाउंडेशन यूएसए’ द्वारा शहर में आयोजित स्वागत समारोह में कहा कि भारत में हर व्यक्ति जयपुर फुट के योगदान से अवगत है। उन्होंने कहा, ‘‘जयपुर फुट ने हर जगह लोगों को नई उम्मीद और रोशनी की किरण दी है।’’ उन्होंने कहा कि जयपुर फुट और ‘भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति’ (बीएमवीएसएस) के संस्थापक डी आर मेहता के साथ काम करने पर ‘‘हमें गर्व है’’।

उन्होंने संगठन के प्रयासों और जयपुर फुट यूएसए के अध्यक्ष प्रेम भंडारी के योगदान की सराहना की और कहा कि उनके योगदान के कारण ‘‘हमारे देश में कई लोगों का जीवन’’ बदलने में मदद मिली। उन्होंने वियतनाम, बांग्लादेश से लेकर लातिन अमेरिकी देशों और श्रीलंका तक, ‘‘दुनिया भर के लोगों के जीवन को बदलने के लिए’’ विदेश मंत्रालय के साथ काम किया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने इस साल मार्च में सुरक्षा परिषद के एक कार्यक्रम के दौरान दमिश्क में आयोजित जयपुर फुट के शिविर का उल्लेख किया था। इस शिविर से 500 से अधिक सीरियाई लाभान्वित हुए थे।

भंडारी ने कहा कि 'इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी' पहल के तहत करीब एक दर्जन जयपुर फुट शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। विदेश मंत्रालय और बीएमवीएसएस के बीच पिछले साल पांच अगस्त को समझौते को और मजबूत किया गया और कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच युगांडा में एक शिविर पहले ही आयोजित किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल