लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद बेलारूस के पत्रकार ने वीडियो में फंसाए जाने की बात कही

By भाषा | Updated: June 3, 2021 23:42 IST

Open in App

कीव, तीन जून (एपी) बेलारूस द्वारा एक विमान को जबरन अपने यहां उतरवाकर गिरफ्तार किये गए विरोधी पत्रकार ने जेल से एक वीडियो में कहा कि देश के सत्तावादी नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन इच्छित असर नहीं डाल पाए और विपक्ष को इन प्रदर्शनों को पुनर्जीवित करने के लिये बेहतर समय का इंतजार करना चाहिए।

यह रमन प्रातसेविच की ऐसी दूसरी उपस्थिति थी जिसे सहयोगियों ने जबर्दस्ती बताकर खारिज कर दिया।

रमन प्रातसेविच की फुटेज सरकारी नियंत्रण वाले ओएनटी चैनल पर बुधवार रात प्रसारित एक टीवी कार्यक्रम का हिस्सा थी। इस कार्यक्रम में 26 वर्षीय प्रातसेविच को यह कहते हुए भी दिखाया गया है कि उन्हें किसी अज्ञात सहयोगी ने फंसाया है।

ओएनटी चैनल के प्रसारक ने हालांकि दावा किया कि बेलारूस के प्राधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि प्रातसेविच रयान एयर के विमान में सवार था जो यूनान से विलनियस जा रहा था जब विमान नियंत्रक ने बम होने का उल्लेख करते हुए 23 मई को इसे मिन्स्क में उतरवाया था।

विमान में कोई बम नहीं मिला था लेकिन प्रातसेविच को उसकी रूसी महिला मित्र के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था।

विमान का मार्ग परिवर्तन किये जाने से यूरोपीय संघ नाराज था और उसने बेलारूस के सभी विमानों के अपने हवाईक्षेत्र से होकर गुजरने पर रोक लगा दी।

इसके अलावा यूरोपीय संघ ने अपने विमानों को बेलारूस के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल न करने की सलाह दी और बेलारूस की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डालने वाले नए प्रतिबंधों को लगाने की तैयारी की जा रही है।

करीब 25 सालों तक 93 लाख की आबादी वाले पूर्व सोवियत राष्ट्र की कमान बेहद सख्ती से थामने वाले बेलारूस के राष्ट्रपति एलेग्जेंडर लुकाशेंको ने पश्चिम पर उनके देश का दम प्रतिबंधों से “घोटने” की कोशिश का आरोप लगाया।

प्रातसेविच 2019 में बेलारूस छोड़कर चला गया था और लुकाशेंको का शत्रु बन गया था। यह प्रातसेविच की राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित दूसरी फुटेज थी। पहली बार टीवी पर आए प्रातसेविच को फुटेज में व्यापक गड़बड़ियों में अपना हाथ होने की बात स्वीकार करते हुए सुना गया था। पोलैंड में रहने वाले उसके माता-पिता ने हालांकि कहा था कि उसकी स्वीकारोक्ति जबर्दस्ती कराई गई लगती है और ऐसा प्रतीत होता है कि उसका मेकअप चेहरे की चोटों को छिपाने के लिये किया गया था।

प्रातसेविच के एक शीर्ष सहयोगी ने कहा कि जारी किये गए नए वीडियो में पत्रकार स्पष्ट रूप से दबाव में बोल रहा था।

पत्रकार ने कहा कि उसने अपनी रवानगी से करीब 40 मिनट पहले एक चैट (डिजिटल संवाद) में एक सहयोगी से अपनी यात्रा योजना पर चर्चा की थी। उसने आरोप लगाया कि बम होने की जानकारी किसी ऐसे व्यक्ति ने दी होगी जिसका उससे कोई व्यक्तिगत विवाद होगा, हालांकि उसने इस बारे में और जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा, “पहली चीज जो मैंने सोची वो ये थी कि मुझे फंसाया गया है। जब विमान उतर रहा था तो मैंने महसूस किया कि अब अफरा-तफरी का कोई मतलब नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल