नाइजीरिया में जेल पर हमला, 240 कैदी फरार

By भाषा | Updated: September 14, 2021 00:15 IST2021-09-14T00:15:37+5:302021-09-14T00:15:37+5:30

Jail attacked in Nigeria, 240 prisoners absconding | नाइजीरिया में जेल पर हमला, 240 कैदी फरार

नाइजीरिया में जेल पर हमला, 240 कैदी फरार

लागोस, 13 सितंबर (एपी) नाइजीरिया के उत्तर मध्य में स्थित कोगी प्रांत में एक कारागार पर आधी रात में हमलावरों ने विस्फोटक के साथ हमला किया और गोलीबारी भी की। इस घटना में दो सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गयी जबकि 240 कैदी फरार हो गए। एक मंत्री ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

आंतरिक मामलों के मंत्री ओगबेनी रउफ एरेग्बेसोला ने बताया कि कोगी प्रांत में हुये इस हमले में दो अन्य सुरक्षा अधिकारी लापता हैं। उन्होंने बताया कि कैदियों को दोबारा पकड़ने के लिये एक कार्य बल का गठन किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जेल में 294 कैदी थे, लेकिन उनमें से कुछ ने भागने का प्रयास नहीं किया और कुछ कैदी स्वेच्छा से सोमवार की सुबह वापस लौट आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jail attacked in Nigeria, 240 prisoners absconding

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे