“वुमन स्टोरीज” से हॉलीवुड में कदम रखेंगी जैकलीन फर्नांडीज
By भाषा | Updated: January 26, 2021 13:28 IST2021-01-26T13:28:20+5:302021-01-26T13:28:20+5:30

“वुमन स्टोरीज” से हॉलीवुड में कदम रखेंगी जैकलीन फर्नांडीज
लास एंजिलिस, 26 जनवरी बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज, “वुमन स्टोरीज” फिल्म से हॉलीवुड में पदार्पण करेंगी।
इस फिल्म में छह महिला फिल्मकारों द्वारा निर्देशित छह कहानियां दिखाई जाएंगी जिनमें ड्रामा, कॉमेडी और एनीमेशन आदि शामिल है।
डेडलाइन में प्रकाशित खबर के अनुसार फर्नांडीज, लीना यादव की लघुकथा “शेयरिंग ए राइड” में नजर आएंगी। उसमें उनके साथ ट्रांसजेंडर कलाकार अंजलि लामा भी काम करेंगे।
यादव को “पार्च्ड”, “राजमा चावल” और “तीन पत्ती” जैसी फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है।
“वुमन स्टोरीज” में कारा डेलेविंगने, ईवा लोंगोरिया, मार्गरिटा बॉय, लियोनोर वरेला और मार्सिया गे हार्डेन भी हैं।
कई कहानियों को समेटने वाली इस फिल्म की शूटिंग इटली, भारत और अमेरिका में होगी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।