लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की पर्सनल असिस्टेंट का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, व्हाइट हाउस में अब तक 3 लोग हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: May 9, 2020 14:36 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प की पर्सनल असिस्टेंट का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि इवांका कुछ सप्ताह से अपनी पर्सनल असिस्टेंट से नहीं मिली थीं।इवांका और उनके पति जारेड कुश्नर शुक्रवार को संक्रमित नहीं पाए गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की पर्सनल असिस्टेंट कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। इसके बाद व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस से संक्रमतों की संख्या तीन हो गई है। इसके ठीक एक दिन पहले ही वाइस प्रेजिडेंट माइक प्रेस की प्रेस सेक्रटरी कैटी मिलर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

हालांकि बताया जा रहा है कि इवांका कुछ सप्ताह से अपनी पर्सनल असिस्टेंट से नहीं मिली थीं। वह करीब दो महीनों से घर से काम कर रही थीं और एहतियात के तौर पर उनकी जांच की गई, जिसमें वह कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं।

इवांका की असिस्टेंट ने नहीं दिखे थे कोरोना के कोई लक्षण

सीएनन की रिपोर्ट के अनुसार, इवांका की असिस्टेंट में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन एतिहात के तौर पर टेस्ट कराया गया और वह पॉजिटिव पाई गईं। इससे पहले इवांका और उनके पति जारेड कुश्नर शुक्रवार को संक्रमित नहीं पाए गए थे।

उपराष्ट्रपति माइक पेंस की निजी सचिव कोरोना संक्रमित

यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब एक दिन पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने पुष्टि की कि उपराष्ट्रपति माइक पेंस की निजी सचिव कैटी मिलर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मिलर उनके संपर्क में नहीं आई थीं, लेकिन वह पेंस के साथ कुछ समय रही थीं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मिलर के संक्रमित पाए जाने के बाद व्हाइट हाउस में उनके संपर्क में आए अन्य लोगों का पता लगाया गया।

अमेरिका में 13 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा अमेरिका ही प्रभावित है और अब तक यूएस में 13.22 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं और 78 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अमेरिका में अब तक 2.23 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं, लेकिन अब भी 10.19 लाख से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं।

दुनियाभर के 40.27 लाख लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है कोरोना

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 40.27 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 2.76 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि दुनियाभर में इस जानलेवा विषाणु से 13.93 लाख लोग ठीक भी हुए हैं, लेकिन अभी भी 23.57 लाख एक्टिव केस हैं और इनमें से 48 हजार सीरियस कंडीशन में हैं।

 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट