लाइव न्यूज़ :

इवांका ट्रंप ने एक साल में की 13.5 करोड़ डॉलर की कमाई, पति जेरेड कुश्नर ट्रंप प्रशासन में अहम पद पर

By भाषा | Updated: June 15, 2019 11:46 IST

शुक्रवार को जारी वित्तीय जानकारी के अनुसार, वाशिंगटन डीसी में ओवल ऑफिस (राष्ट्रपति कार्यालय) के पास स्थित पारिवारिक होटल में इवांका की हिस्सेदारी से उन्हें 2018 में 39.5 लाख डॉलर कर कमाई हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे2017 में भी होटल से होने वाली उनकी आमदनी कुछ इसी के आसपास थी। पारिवारिक होटल में इवांका की हिस्सेदारी से उन्हें 2018 में 39.5 लाख डॉलर कर कमाई हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुश्नर की 2018 में आमदनी करीब 13.5 करोड़ डॉलर की रही। ट्रंप प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पति-पत्नी ने यह कमाई रियल एस्टेट, शेयर, बांड आदी से की है।

शुक्रवार को जारी वित्तीय जानकारी के अनुसार, वाशिंगटन डीसी में ओवल ऑफिस (राष्ट्रपति कार्यालय) के पास स्थित पारिवारिक होटल में इवांका की हिस्सेदारी से उन्हें 2018 में 39.5 लाख डॉलर कर कमाई हुई है।

2017 में भी होटल से होने वाली उनकी आमदनी कुछ इसी के आसपास थी। विदेशी राजनयिकों और लॉबिस्ट का यह पसंदीदा होटल फिलहाल दो मुकदमों का सामना कर रहा है। मुकदमों के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप संवैधानिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिसके तहत किसी भी विदेशी सरकार से राष्ट्रपति कोई भुगतान नहीं ले सकता है।

बैग, जूते और तमाम अन्य चीजें बेचने वाली कंपनी इवांका ट्रंप होल्डिंग से उनकी कमाई करीब 10 लाख डॉलर की हुई है जो 2017 के मुकाबले कम से कम 50 लाख डॉलर कम है।

इवांका ने पिछले साल कहा था कि वह अपनी कंपनी बंद करने की सोच रही हैं ताकि व्हाइट हाउस में अपने पिता के साथ काम पर पूरा ध्यान दे सकें। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?