लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में शांति व समृद्धि के लिए उसके सहयोगी अपनी भूमिका निभाएं : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

By भाषा | Updated: November 24, 2020 22:34 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 24 नवंबर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने मंगलवार को अफगानिस्तान के पड़ोसियों और उसके सहयोगी देशों से आग्रह किया कि वे युद्धग्रस्त देश में शांति और उसके समृद्ध भविष्य के लिए अपनी भूमिका निभाएं। इसके साथ ही उन्होंने भारी हिंसा को लेकर गहरी चिंता जतायी और तत्काल तथा बिना शर्त संघर्षविराम के लिए प्रयासों में तेजी लाने का भी आह्वान किया।

अफगानिस्तान पर केंद्रित एक सम्मेलन को भेजे अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि शांति की दिशा में प्रगति होने से पूरे क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी और लाखों विस्थापित अफगान नागरिकों की सुरक्षित, चरणबद्ध और गरिमामयी वापसी की दिशा में यह एक अहम कदम है।

गुतारेस ने कहा कि वह विकास और सुधारों के लिए अपने महत्वाकांक्षी एजेंडे को लेकर अफगानिस्तान सरकार की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘... मैं अफगानिस्तान के पड़ोसियों और सहयोगियों से आग्रह करता हूं कि वे सहयोग के इन अवसरों का लाभ उठाते हुए अफगानिस्तान के लिए एक शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।’’

उन्होंने हाल में हुयी भारी हिंसा, खासकर छात्रों और नागरिकों के खिलाफ, को लेकर गहरी चिंता जतायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा