लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की चीन संबंधी रणनीति में उसके मित्र एवं सहयोगी देश साझेदार हैं: व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: July 20, 2021 11:47 IST

Open in App

(ललित के झा)

वॉशिंगटन, 20 जुलाई व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की चीन संबंधी रणनीति में अमेरिका के मित्र एवं अहम सहयोगी साझेदार है।

व्हाइट हाउस का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के नेतृत्व में कई देशों ने चीन पर ‘‘दुर्भावनापूर्ण’’ साइबर गतिविधियों का आरोप लगाया है, जिनसे कई देश प्रभावित हो रहे हैं। यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, जापान और नाटो समेत अमेरिकी सहयोगियों एवं साझेदारों ने चीन की दुर्भावनापूर्ण साइबर गतिविधियों को उजागर करने और उनकी आलोचना करने के लिए अमेरिका के साथ सोमवार को हाथ मिलाया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि नाटो ने चीन की साइबर गतिविधियों की पहली बार निंदा की है। उन्होंने कहा कि चीन को लेकर अमेरिका की रणनीति के संबंध में हमें शुरुआत से लगता था कि ‘‘विश्वभर में अपने सहयोगियों, संघीय सरकार के सदस्यों और दोनों दलों के सांसदों से मिलकर काम करना’’ बेहतर होगा।

साकी ने कहा, ‘‘आज महत्वपूर्ण बात यह है कि जब हम इन दुर्भावनापूर्ण साइबर गतिविधियों की निंदा कर रहे हैं, तो हमारे साथ यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड और जापान जैसे दुनियाभर के हमारे कई साझेदार भी ऐसा कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इन ‘‘दुर्भावनापूर्ण साइबर गतिविधियों’’ से अमेरिका ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों एवं साझेदारों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने इन खबरों का खंडन किया कि अमेरिका इस मुद्दे पर चीन और रूस के बीच अंतर कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल