लाइव न्यूज़ :

इटली का कोरोना वायरस का टीका बनाने का दावा, चूहों के बाद मानव कोशिका पर प्रयोग रहा सफल, जल्द शुरू होगा इंसानों पर टेस्ट

By विनीत कुमार | Updated: May 6, 2020 09:40 IST

इटली के शोधकर्ताओं के अनुसार कोरोना वायरस के वैक्सीन से जुड़े टेस्ट को स्पालनजानी हॉस्पिटल में किया गया। चूहों पर टेस्ट के दौरान देखा गया कि वैक्सीन से एंटीबॉडी तैयार हो रहा है जो इंसानों के सेल्स पर भी काम कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देइटली ने किया कोरोना का टीका बनाने का दावा, इंसानों की कोशिकाओं पर सफल रहा परीक्षणइंसानों पर जल्द शुरू होगा वैक्सीन का टेस्ट, दुनिया भर में कोरोना से 2.5 लाख से ज्यादा लोगों की जा चुकी है जान

इटली ने दावा किया है कि उसने दुनिया का पहला कोरोना वायरस वैक्सीन विकसित कर लिया है। इस दावे के अनुसार ये वैक्सीन इंसानों पर काम कर सकता है। रोम के एक अस्पताल में किए गए परीक्षणों के अनुसार कोरोना वायरस वैक्सीन से चूहों में एंटीबॉडी सफलतापूर्वक तैयार हुए जो मानव कोशिकाओं पर भी काम करते हैं। इटली की ओर से ये दावा ऐसे मौके पर आया जब कोरोना से दुनिया भर में ढाई लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस टेस्ट को संक्रमाक बीमारी से जुड़े स्पालनजानी हॉस्पिटल में किया गया। चूहों पर टेस्ट के बाद माना जा रहा है कि इसका प्रयोग इंसानों पर सफल होगा। दरअसल ऐसा दावा है कि चूहों में जो एंटीबॉडी तैयार हुए हैं, वो इंसानों के शरीर में भी काम कर सकते हैं। 

रोम के स्पालनजानी नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर इन्फेक्शन डिजीज के शोधकर्ताओं ने कहा कि जब वैक्सीन का इस्तेमाल इंसानों के सेल्स पर किया गया तो देखा गया कि इसने कोशिका में मौजूद वायरस को खत्म कर दिया। शोधर्कता के अनुसार वैक्सीन का टेस्ट अब तक के सबसे उन्नत चरण मे है। इंसानों पर सीधे तौर पर इसका परीक्षणा गर्मियों के बाद शुरू हो सकता है।

इससे पहले मंगलवार को इजरायल के रक्षा मंत्री नैफताली बेन्नेट ने भी दावा किया कि उनके देश ने कोरोना वायरस के लिए एंटीबॉडी बना ली है। बेन्नेट के अनुसार, इजरायल इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजिकल रिसर्च (IIBR) ने कोविड-19 की एंटीबॉडी विकसित करने में सफलता हासिल कर ली है। उन्‍होंने कहा कि हमारी टीम ने कोरोना वायरस को खत्म करने के टीके के विकास का चरण पूरा कर लिया है। साथ ही पेटेंट और उत्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बता दें कि दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के 35 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, करीब 2 लाख 58 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए इस बीमारी से अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 70 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इटली में भी 30 हजार के करीब लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। 

दूसरी ओर भारत में भी कोरोना संक्रमण के मामले 50 हजार के करीब पहुंच गए हैं। भारत में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 33514 है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में कुल 1694 लोग अपनी जान कोरोना के कारण गंवा चुके हैं। वहीं, 14,182 लोग इस बीमारी से ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसइटली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

क्रिकेटSCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की 73 रनों की बड़ी जीत, मुन्से और लीस्क ने इटली को किया नेस्तनाबूद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला