लाइव न्यूज़ :

इटली ने जासूसी के आरोप में रूसी दूतावास के दो अधिकारियों को निष्कासित करने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:10 IST

Open in App

रोम, 31 मार्च (एपी) इटली ने जासूसी के आरोप में रूसी दूतावास के दो अधिकारियों को निष्कासित करने और इतालवी नौसेना के कैप्टन को गिरफ्तार करने का बुधवार को आदेश दिया।

पुलिस ने मंगलवार रात रोम के बाहरी इलाके में कथित रूप से पैसे के बदले गोपनीय जानकारी एक रूसी अधिकारी को देते समय इतालवी कैप्टन को पकड़ लिया था, जिसके बाद यह आदेश दिया गया।

इटली के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने रूसी राजदूत सर्गेई राजोव को तलब कर इस ''गंभीर मामले'' पर विरोध प्रकट किया।

इटली की कैरेबिनियेरी अर्धसैनिक पुलिस ने एक बयान में कहा कि इतालवी नौसेना के अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ पाया गया व्यक्ति रूसी सशस्त्र बलों का एक सदस्य है और इटली में रूसी दूतावास में तैनात है। उसे हिरासत में ले लिया गया, लेकिन राजनयिक का दर्जा प्राप्त होने के चलते उसे तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया।

इटली के विदेश मंत्री लुइगी डि माइयो ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उसे और इस मामले में कथित रूप से शामिल एक अन्य रूसी अधिकारी को निष्कासित करने का आदेश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला