लाइव न्यूज़ :

इटली को जी20 सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर मुख्य रूप से चर्चा होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: October 27, 2021 16:47 IST

Open in App

रोम, 27 अक्टूबर (एपी) रोम में इस सप्ताहांत होने वाले जी20 (समूह 20) सम्मेलन में सब कुछ सामान्य नहीं रहने वाला है क्योंकि रूस और चीन के नेता यहां नहीं आ रहे हैं। हालांकि, इटली को इसमें जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर मुख्य रूप से चर्चा होने की उम्मीद है।

कोविड-19 महामारी की शुरूआत होने के बाद से विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के नेताओं की यह ऐसी पहली बैठक होगी, जिसमें वे वास्तविक रूप से उपस्थित होंगे। इस सम्मेलन के समाप्त होते ही स्कॉटलैंड के ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का एक बड़ा सम्मेलन होने वाला है।

कोविड-19 के चलते लॉकडाउन लागू होने पर करीब दो साल बाद वैश्विक व्यापार में 75 प्रतिशत और विश्व की आबादी में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले देशों के नेता पहली बार एक समूह के तौर पर बैठक कर रहे हैं।

इटली की मेजबानी वाले सम्मेलन में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना मुख्य प्राथमिकता है। इटली को उम्मीद है कि वैश्विक नेता ‘नेट जीरो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन’ तक पहुंचने की एक साझा, सदी के मध्य की समय सीमा निर्धारित करेंगे तथा मीथेन के उत्सर्जन को घटाने के उपाय भी तलाशेंगे।

संयुक्त राष्ट्र एवं जलवायु कार्यकर्ता यह भी चाहेंगे कि जी 20देश ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों से निपटने के लिए गरीब देशों की मदद के वास्ते प्रति वर्ष 100 अरब डॉलर की सहायता उपलब्ध कराने के अपने पुराने वादे को पूरा करेंगे।

इतालवी समाचार पत्र कोरीयरे देल्ला सेरा के अंतरराष्ट्रीय मामलों के स्तंभकार मासिमो फ्रांको ने कहा कि सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जी 20 सम्मेलन के लिए यहां नहीं पहुंचने पर यह संदेश जाएगा कि उनकी इसमें रूचि नहीं है।

वहीं, पिछल महीने अमेरिका-ब्रिटेन द्वारा आस्ट्रेलिया को परमाणु ऊर्जा से चालित पनडुब्बी बेचने के सौदे से यूरोप की भू-राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। इस सौदे के चलते डीजल चालित पनडुब्बी आस्ट्रेलिया को बेचने का फ्रांस का सौदा अटक गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब