लाइव न्यूज़ :

इतालवी प्रधानमंत्री ड्रैगी ने जी-20 शिखर सम्मेलन स्थल पर बाइडन का अभिवादन किया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 19:28 IST

Open in App

रोम, 30 अक्टूबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का इतालवी प्रधानमंत्री मारियो ड्रेगी ने रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन स्थल पहुंचने पर अभिवादन किया। इसके बाद विश्व नेता ‘ समूहिक तस्वीर’ के लिए एकत्रित हुए।।

बाइडन ने इस दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन से हाथ मिलाया। स्कॉटलैंड में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं की द्विपक्षीय वार्ता होने की उम्मीद है। वहीं बाइडन ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से भी हाथ मिलाया जिनके साथ शुक्रवार को उनकी मुलाकात हुई थी।

सामूहिक तस्वीर के लिए आयोजक ने बाइडन के लिए पहली कतार में सबसे बाएं का स्थान निर्धारित किया था जहां पर वह गर्मजोशी से अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष फेलिक्स त्शिसेकेडि से बात करते हुए दिखें। अमेरिका ने हाल में पहली बार अफ्रीकी संघ के लिए मॉडर्ना के कोविड-19 टीके खरीदने का करार किया है।

जी-20 सम्मेलन में विश्व नेताओं की सामूहिक तस्वीर खिंचावने के कार्यक्रम में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सबसे देरी से पहुंचे।

इस अवसर पर विश्व नेताओं ने गले लगाकर, हाथ मिलाकर या ‘नमस्ते’ की मुद्रा में एक दूसरे का अभिवादन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल