लाइव न्यूज़ :

संरा के काफिले में यात्रा के दौरान इटली के राजदूत की कांगो में हत्या

By भाषा | Updated: February 22, 2021 18:09 IST

Open in App

रोम, 22 फरवरी (एपी) कांगो में इटली के राजदूत और एक इतालवी पुलिस अधिकारी की सोमवार को हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वे संयुक्त राष्ट्र के काफिले में कांगो की यात्रा कर रहे थे।

एक संक्षिप्त वक्तव्य में विदेश मंत्रालय ने कहा कि लुका अतानासियो और अधिकारी की गोमा में हत्या की गई। वे कांगो में संयुक्त राष्ट्र स्थिरीकरण मिशन के काफिले में यात्रा कर रहे थे। अन्य कोई ब्योरा फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

उल्लेखनीय है कि कांगो को वर्ष 1960 में आजादी मिली थी और तब से पहली बार जनवरी 2019 में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता परिवर्तन हुआ था और फेलिक्स त्शिसेकेडी राष्ट्रपति बने थे।

उन्होंने विवादित चुनाव में शक्तिशाली जोसफ कबीला से सत्ता प्राप्त की थी। इस चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली करने एवं कबीला द्वारा त्शिसेकेडी को सत्तासीन कराने के लिए गुप्त समझौता करने के आरोप लगे जबकि कथित तौर पर लीक हुए चुनावी आंकड़ों के मुताबिक विपक्षी उम्मीदवार को वास्तव में जीत मिली थी।

आकार में पश्चिमी यूरोप के बराबर और संसाधन संपन्न कांगों में दशकों तक भ्रष्ट तानाशाही रही है। इसके साथ ही कई गृहयुद्ध भी हुए और बाद में कई पड़ोसी देशों से भी विवाद हुआ।

संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत शांति स्थापित करने और सुरक्षा कार्य कांगो प्रशासन को सौंपने के लिए वहां 15 हजार सैनिक तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला