लाइव न्यूज़ :

चीन के फंसे खनिकों तक पहुंचने में अभी 15 दिन लगेंगे : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: January 21, 2021 22:42 IST

Open in App

बीजिंग, 21 जनवरी (एपी) चीन के पूर्वी हिस्से में स्थित एक स्वर्ण खदान में हुये विस्फोट के बाद पिछले 11 दिन से फंसे खनिकों तक पहुंचने में कम से कम अभी 15 दिन और लगेंगे । अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

यांताई शहर की सरकार ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा है कि खदान का शाफ्ट सतह के नीचे 70 टन मलबे से 350 मीटर (एक हजार फुट) तक बंद हो गया है ।

बयान में कहा गया है, ‘‘विशेषज्ञों के मूल्यांकन के आधार पर अवरोधकों की सीमा उम्मीद से अधिक है ।’’

सरकारी मीडिया ने इससे पहले बृहस्पतिवार को कहा कि सिर में चोट लगने के कारण एक श्रमिक की मौत हो गयी है। बाकी बचे 21 में से 11 श्रमिकों के साथ बचाव दल का संपर्क हुआ है लेकिन दस अन्य का कोई पता नहीं है ।

इसमें कहा गया है कि मरने वाला श्रमिक कोमा में था । दो अन्य के बारे में कहा जा रहा है कि उसकी हालत नाजुक है । राहत दल ने खाना, दवाईयां और अन्य चीजों की अपूर्ति की है।

आंकड़ों के अनुसार चीन में खनन उद्योग में हर साल पांच हजार लोगों की मौत हो जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें