लाइव न्यूज़ :

अमेरिका का राष्ट्रपति बनना मेरे लिए सम्मान की बात होगी : ड्वेन जॉनसन

By भाषा | Updated: April 11, 2021 12:25 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 11 अप्रैल हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने कहा कि अगर वह कभी अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो देश के लोगों की सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात होगी।

जॉनसन की यह टिप्पणियां उस सर्वेक्षण के जवाब में आई हैं जिसमें कहा गया कि अमेरिका की लगभग आधी आबादी चाहती है कि वह राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए दावेदारी पेश करें।

डब्ल्यूडब्ल्यूई के पहलवान से अभिनेता बने जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर लिखे पोस्ट में एक लेख साझा किया, जिसमें कहा गया है, ‘‘कम से कम 46 प्रतिशत अमेरिकी ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी का समर्थन करेंगे।’’

जॉनसन को ‘द रॉक’ नाम से भी जाना जाता है।

अभिनेता ने लिखा, ‘‘बेहद सुखद। मुझे नहीं लगता कि हमारे संस्थापक सदस्यों ने कभी सोचा होगा कि कोई छह फुट चार इंच का, गंजा, टैटू गुदवाने वाला, आधा अश्वेत, आधा-समाओ, टकीला पीने वाला फैनी बैग पहनने वाला शख्स उनके क्लब में शामिल होगा, लेकिन अगर ऐसा कभी हुआ तो आप लोगों की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।’’

दरअसल जॉनसन के पिता अश्वेत थे और मां समाओ की रहने वाली है। साथ ही वह फैनी यानी आगे कमर की तरफ बांधने वाला बैग पहनने के स्टाइल के लिए मशहूर हैं।

यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की है।

जॉनसन ने 2017 में कहा था कि वह राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश करने के बारे में ‘‘गंभीरता से विचार’’ कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा