लाइव न्यूज़ :

हजारों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करना जरूरी था: रूस सरकार

By भाषा | Updated: February 4, 2021 20:23 IST

Open in App

मॉस्को, चार फरवरी (एपी) रूस की सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को जेल में डाले जाने के बाद हुए प्रदर्शनों के दौरान हजारों लोगों को इसलिये गिरफ्तार किया गया क्योंकि इन रैलियों के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके अलावा सरकार ने पश्चिमी देशों की ओर से की जा रही आलोचनाओं को भी दरकिनार कर दिया।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव से जब हिरासत में लिये गए लोगों के साथ सख्त बर्ताव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे अनधिकृत प्रदर्शनों में शामिल होने के लिये जिम्मेदार हैं।

पेस्कोव ने पत्रकारों से कहा, ''कानून का कार्यान्वयन कराने वाली एजेंसियों ने तनावपूर्ण हालात पैदा नहीं किये बल्कि बिना अनुमति के की गई रैलियों में हिस्सा लेने वालों ने ऐसा किया।''

नवलनी नर्व एजेंट (जहर) हमले के पांच महीने बाद जर्मनी से इलाज कराकर रूस लौटे थे।

पुतिन के मुखर आलोचक नवलनी (44) को 17 जनवरी को गिरफ्तार किये जाने के बाद रूस में विशाल विरोध प्रदर्शन हुए थे।

मॉस्को की एक अदालत ने नवलनी को जर्मनी में इलाज कराने के दौरान जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में दो साल आठ महीने की सजा सुनाई थी।

इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश फैल गया था। साथ ही मॉस्को तथा सेंट पीटर्सबर्ग में जबरदस्त प्रदर्शन हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना