लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में नए सामान्य को अपनाने में तीन से छह महीने का वक्त लग सकता है: ली

By भाषा | Updated: October 9, 2021 15:28 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, नौ अक्टूबर प्रधानमंत्री ली सियन सूंग ने शनिवार को कहा कि सिंगापुर को अनिश्चितकाल के लिए बंद नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मामलों में स्थिरता आने के बाद ‘नए सामान्य’ को अपनाने में तीन से छह महीने का वक्त लगेगा।

वैश्विक महामारी के विषय पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए ली ने कहा कि आने वाले कुछ समय में देश को संक्रमण के अनेक मामले देखने के लिए तैयार रहना चाहिए। हालांकि, सिंगापुर को अनिश्चितकाल के लिए लॉकडाउन या बंद नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘इस नए सामान्य को अपनाने में कम से कम तीन महीने और संभवत: छह महीने तक का वक्त लग सकता है।’’

लॉकडाउन की संभावना के बारे में ली ने कहा, ‘‘यह काम का नहीं है और यह महंगा भी पड़ेगा। जीवन सामान्य करना, सामाजिक गतिविधियों में शामिल होना, सीमाएं खोलना और अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकना...यह सब नहीं हो पाएगा। इससे मनोवैज्ञानिक एवं भावनात्मक तनाव और मानसिक थकान होगी।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि नए सामान्य से उनका मतलब पाबंदियों में ढील देना और उनकी जगह हल्के-फुल्के उपाय करना है। उन्होंने कहा कि चाहे यह महसूस हो या नहीं लेकिन हम नए सामान्य की ओर निरंतर बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब