लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण कराना लोगों का कर्तव्य है: मर्केल

By भाषा | Updated: November 12, 2021 13:30 IST

Open in App

वेलिंगटन, 12 नवंबर (एपी) जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण कराना लोगों का कर्तव्य है।

जर्मनी में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है और बृहस्पतिवार को यहां संक्रमण के रिकॉर्ड 50,000 नए मामले सामने आए।

एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच (एपेक) के सालाना सम्मेलन से इतर मर्केल ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न के साथ विभिन्न मुद्दों पर 30 मिनट तक डिजिटल तरीके से बातचीत की। मर्केल ने कहा, ‘‘वायरस बहुत कठोर है।’’

मर्केल ने कहा, ‘‘आपको टीकाकरण का अधिकार है। लेकिन, समाज का सदस्य होने के नाते भी टीकाकरण कराना आपका कर्तव्य है ताकि आपकी और अन्य लोगों की भी रक्षा हो सके।’’

जर्मनी की 8.3 करोड़ लोगों की आबादी में से दो-तिहाई का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है हालांकि देश में कुछ कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अनिवार्य नहीं है। संक्रमण के मामलों में हाल में हो रही वृद्धि को लेकर सांसद नए कदमों पर विचार कर रहे हैं।

मर्केल और अर्डर्न ने अपनी चर्चा के दौरान सोशल मीडिया पर गलत जानकारियों को लेकर भी निराशा जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना