लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में मंगलवार से दुकानों, सर्वाजनिक परिवहन में मास्क पहनना अनिवार्य

By भाषा | Updated: November 28, 2021 18:48 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 28 नवंबर ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि देश में मंगलवार से दुकानों और सार्वजनिक परिवहन में मास्क लगाना अनिवार्य होगा। यह कदम देश में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के दो मामले सामने आने के बाद कड़ी पाबंदियों के तहत उठाया है।

स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने कहा कि ब्रिटेन में विदेश से आने वाले सभी आगंतुकों के लिए अनिवार्य पीसीआर जांच को भी ‘‘जल्द से जल्द लागू’’ किया जाएगा।

मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें उम्मीद है कि सभी नये उपायों से वैज्ञानिकों को ओमीक्रोन स्वरूप की संक्रामकता और टीका-प्रतिरोध स्तरों का विश्लेषण करने के लिए अधिक समय मिल सकेगा।

जावेद ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा शनिवार शाम घोषित कड़ी पाबंदियों के संदर्भ में कहा, ‘‘हमने कल ये उपाय इसलिए घोषित किये कि हमने जो प्रगति हासिल की है, उसकी रक्षा कर सकें जिससे कि हम सभी अपने परिवारों के साथ क्रिसमस का आनंद लेना जारी रख सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमलोगों द्वारा हासिल प्रगति की रक्षा करने के लिए है ... लेकिन आनुपातिक और अस्थायी तरीके से मुकाबला करना महत्वपूर्ण है, मुझे उम्मीद है कि यह कुछ ऐसा है जिसे हम कुछ हफ्तों के भीतर हटा सकते हैं।’’

ब्रिटेन के अन्य हिस्सों- स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड - में सार्वजनिक परिवहन में और कई जगहों पर मास्क लगाना पहले से ही अनिवार्य है।

विपक्षी लेबर पार्टी ने चिंता व्यक्त की है कि नये नियम सरकार के तथाकथित "प्लान बी" को लागू करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

नये कदमों से क्रिसमस के दौरान इसबार भी लॉकडाउन लगाये जाने की आशंका उत्पन्न हुई है, लेकिन जॉनसन और जावेद दोनों ने उन चिंताओं को अधिक तवज्जो नहीं देने का प्रयास किया है। दोनों ने इस बात पर जोर दिया है कि 2021 में जश्न 2020 से बेहतर होगा।

जावेद ने कहा, ‘‘लोगों को क्रिसमस के लिए अपनी योजनाओं को सामान्य रूप से जारी रखना चाहिए, मुझे लगता है कि क्रिसमस का त्योहार हम पूरे उत्साह से मनाएंगे।’’

कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के तेजी से फैलने और टीके की सुरक्षा को इसके द्वारा आंशिक रूप से कम करने की आशंका है। इस स्वरूप का पता इस सप्ताह की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में चला था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा इसे चिंता पैदा करने वाला कारण बताया गया है। बेल्जियम, इज़राइल और हांगकांग और यूरोप में इसके मामले सामने आये हैं। साथ ही ब्रिटेन में इसके दो मामले सामने आये हैं।

जॉनसन ने शनिवार को ‘बूस्टर अभियान को बढ़ावा देने’ की योजना की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘यह पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि लोग अपनी खुराक लें और हम बूस्टर डोज जल्द से जल्द लगवायें।’’

इस बीच, ब्रिटेन ने अब 10 देशों - अंगोला, मोज़म्बिक, मलावी, जाम्बिया, दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, लेसोथो, इस्वातिनी, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया से हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इसके अलावा, जो कोई भी विदेश से ब्रिटेन में प्रवेश करेगा, उसे अब एक पीसीआर जांच कराने और रिपोर्ट नेगेटिव आने तक स्व-पृथकवास में रहने की आवश्यकता होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?