लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में हवाई यात्रियों के लिए संक्रमित नहीं होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य

By भाषा | Updated: June 2, 2021 10:15 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, दो जून सिंगापुर के अधिकारियों ने विमानन कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि देश में आने वाले यात्री विमान में सवार होने से पहले कोरोना वायरस जांच की वैध रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

“चैनल न्यूज एशिया” की खबर में बताया गया कि यह नियम सिंगापुर के नागरिकों और स्थायी निवासियों पर भी लागू होगा।

इससे पहले केवल दीर्घकालीन पास धारकों और कम वक्त के लिए आने वाले आगंतुकों को कोविड-19 पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) जांच रिपोर्ट देने की जरूरत थी, जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो।

इन नये निर्देशों से पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि सिंगापुर के नागरिकों और स्थायी निवासियों को अब देश में आने वाली उड़ानों के प्रस्थान से 72 घंटे पहले कराई गई जांच की रिपोर्ट पेश करनी होगी।

सिंगापुर के नागर विमानन प्राधिकरण के सुरक्षा निदेशक मार्गरेट टैन ने कहा, “विमानन कंपनियों को सिंगापुर आने वाली उड़ान में सवार होने की किसी भी ऐसे यात्री को अनुमति नहीं देनी चाहिए, जो जरूरी पीसीआर जांच की रिपोर्ट न प्रस्तुत करे या पीसीआर जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव हो।

टैन ने कहा कि ये पीसीआर प्रमाण-पत्र सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट अंतरराष्ट्रीय रूप से स्वीकृत या मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला, क्लीनिक या अस्पताल से जारी होनी चाहिए।

यहां चांगी हवाईअड्डे तक उड़ान सेवाओं का परिचालन करने वाली सभी विमानन कंपनियों को नये नियम से अवगत करा दिया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि जो लोग वैध नेगेटिव रिपोर्ट के साथ आएंगे, उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया जा सकता है। उसने साथ ही कहा कि जो स्थायी निवासी और दीर्घकालिक पास धारक इसका अनुपालन नहीं करेंगे, उनके परमिट या पास भी रद्द किए जा सकते हैं।

आव्रजन एवं जांच बिंदु प्राधिकरण (आईसीए) की सेफ ट्रैवल वेबसाइट के मुताबिक, विमान या नौका से यात्रा करने वाले लोगों को सिंगापुर में आगमन पर हवाई या समुद्री जांच केंद्रों पर जांच परिणाम प्रस्तुत करेंगे।

इस बीच, सिंगापुर एयरलाइन्स ने कहा कि यात्रियों को उनके सेवा एजेंटों को वैध नेगेटिव जांच प्रमाण-पत्र दिखाना होगा।

खबर में विमानन कंपनी के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया, “जो यात्री वैध प्रमाण-पत्र नदीं दिखा पाएंगे उन्हें विमान में सवार होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

हालांकि, विमानन कंपनी ने कहा कि जो समय से कोविड-19 जांच नहीं करवा पाएंगे उन्हें बिना किसी जुर्माने के दूसरी उड़ान के लिए बुकिंग करने की अनुमति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला