लाइव न्यूज़ :

भारत-श्रीलंका के लिए अच्छे पड़ोसियों के संबंधों पर आधारित साझेदारी मजबूत करना महत्वपूर्ण: श्रृंगला

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:25 IST

Open in App

कोलंबो, चार अक्टूबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को कहा कि यह आवश्यक है कि भारत और श्रीलंका आर्थिक साझेदारी मजबूत करने और पारस्परिक लाभ, परस्पर समझ और पड़ोसियों के बीच अच्छे संबंधों द्वारा परिभाषित साझा उद्देश्य की नींव पर बने द्विपक्षीय रिश्तों को गहरा करने के लिए मिलकर काम करें।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास ‘टेम्पल ट्रीज’ में भारतीय विकास सहयोग परियोजनाओं की शुरुआत करने के अवसर पर श्रृंगला ने कहा कि भारत और श्रीलंका की अर्थव्यवस्थाओं को कोरोना वायरस महामारी के कारण बहुत नुकसान पहुंचा है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में श्रृंगला के हवाले से कहा गया, ‘‘अपने-अपने देशों में हम तेज रफ्तार से सामाजिक एवं आर्थिक सुधार के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही यह आवश्यक है कि हम आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने और पारस्परिक लाभ, परस्पर समझ और पड़ोसियों के बीच अच्छे संबंधों से परिभाषित साझा उद्देश्य की नींव पर बने द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए मिलकर काम करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मौके पर मैं कहना चाहता हूं कि हमारी ओर से हम हमारे सामाजिक-आर्थिक संबंधों पर कोविड-19 पाबंदियों के दुष्प्रभाव को कम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और कोविड के बाद के सुधार के प्रयासों में श्रीलंका सरकार के साथ खड़े हैं।’’

श्रृंगला चार दिन की यात्रा पर शनिवार को श्रीलंका पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में रामायण से संबंधित क्षेत्रों में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विकास में भारत सरकार मदद देगी।

विदेश सचिव ने कहा कि श्रीलंका में भारतीय विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

श्रृंगला ने कहा कि उच्चस्तरीय यात्राओं और खासतौर पर नवंबर 2019 तथा फरवरी 2020 में क्रमश: राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे तथा प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की राजकीय यात्राओं ने द्विपक्षीय संबंधों को गति प्रदान की है।

विदेश सचिव ने कहा, ‘‘सितंबर 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के बीच डिजिटल द्विपक्षीय शिखर-सम्मेलन मील का पत्थर रहा जिसने रक्षा और सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, व्यापार और वाणिज्य तथा जनता के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों में हमारे सहयोग के भविष्य की रूपरेखा तैयार की।’’

प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के कार्यालय के अनुसार, श्रृंगला ने उनसे कहा कि श्रीलंका से कुशीनगर के लिए आने वाली तीर्थयात्रियों की पहली उड़ान के स्वागत के लिए भारत उत्सुक है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल हुई द्विपक्षीय डिजिटल बैठक में यह अनुरोध किया था।

कार्यालय की ओर से बताया गया कि भारत के साथ पर्यटन को फिर से गति प्रदान करने को लेकर श्रीलंका उत्सुक है क्योंकि वह हमेशा इस द्वीपीय देश के पर्यटन का बड़ा स्रोत रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!