लाइव न्यूज़ :

उम्मीद है कि अगला प्रशासन भी ट्रंप प्रशासन ही होगा: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

By भाषा | Updated: December 9, 2020 11:18 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ दिसंबर अमेरिका में तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को आधिकारिक तौर पर विजेता घोषित किये जाने से पहले उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वह चुनाव जीत चुके हैं और पद पर भी बने रहेंगे।

ट्रंप चुनाव में मतदान के फर्जीवाड़े समेत धोखाधड़ी के आरोप लगाते आ रहे हैं। हालांकि राज्यों के चुनाव अधिकारियों और मीडिया ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। बाइडन 538 में से 306 इलेक्टोरल वोट जीत चुके हैं।

बाइडन के पास राष्ट्रपति बनने के लिए आवश्यक 270 से ज्यादा इलेक्टोरल वोट हैं। अत: चुनाव अधिकारी उन्हें नव निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित कर चुके हैं।

चुनाव परिणामों को अगले हफ्ते आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया जाएगा। दूसरी ओर ट्रंप, बाइडन की जीत को पलटने के अपने कानूनी प्रयासों को भी जारी रखे हुए हैं।

कोविड -19 टीके संबंधी एक कार्यक्रम में मंगलवार को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘उम्मीद है कि अगला प्रशासन ट्रंप प्रशासन ही होगा, जिसने स्टॉक मार्केट को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचाया, अब तक के सर्वाधिक रोजगार दिए और सेना का पुनर्गठन किया।’’

ट्रंप से पूछा गया था कि उन्होंने बाइडन के हस्तांतरण दल को इस कार्यक्रम में आमंत्रित क्यों नहीं किया है। तब उन्होंने कहा, ‘‘देखना होगा कि अगला प्रशासन किसका होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि अगला प्रशासन ट्रंप प्रशासन ही होगा क्योंकि आप हजारों मतों को चुरा नहीं सकते। आप इस तरह चुनाव नहीं जीत सकते।’’

ट्रंप ने कहा कि उनके शानदार कार्यों की वजह से उन्हें जीत मिली है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें करीब 7.5 करोड़ मत मिले हैं जो किसी भी राष्ट्रपति के लिए देश के इतिहास में सर्वाधिक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला