लाइव न्यूज़ :

आशा है कि श्रीलंका कोविड-19 से मृत लोगों के अंतिम संस्कार की नीति पर गौर करेगा : संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: November 13, 2020 16:16 IST

Open in App

कोलंबो, 13 नवंबर संयुक्त राष्ट्र ने उम्मीद जतायी है कि श्रीलंका सरकार कोविड-19 संक्रमण से मृत लोगों के शव के अंतिम संस्कार के संबंध में अपनी नीति पर फिर से गौर करेगी। श्रीलंका में कोरोना वायरस संक्रमण से 48 लोगों की मौत हो चुकी है ।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को एक पत्र में कोलंबो में संयुक्त राष्ट्र की स्थानीय समन्वयक हाना सिंगेर ने श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय के मौजूदा दिशा-निर्देशों के संबंध में चिंता जतायी है जिसमें कहा गया है कि शवों को निपटाने के लिए दाह संस्कार ही उचित तरीका है।

मार्च में महामारी शुरू होने के बाद से श्रीलंका ने संक्रमण से मृत लोगों के शवों का दाह संस्कार करने की नीति को लागू किया। सरकार ने कहा था कि शव को दफनाने की अनुमति दी गयी तो भूजल के जरिए संक्रमण के फैलने का खतरा रहेगा।

श्रीलंका में अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय ने इस फैसले का विरोध किया और सरकार से शवों को दफनाने की अनुमति देने का अनुरोध करते हुए कहा कि मृतक का दाह संस्कार करना उनकी धाार्मिक परंपरा के खिलाफ है। मुस्लिम संगठनों ने इस मुद्दे पर आवेदन भी दिया था।

सरकार ने कहा है कि उसने इस मुद्दे पर सलाह देने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया है और तब तक संक्रमितों की मौत के मामले में दाह संस्कार की नीति जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना