लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से निपटने में भारत सरकार की मदद के इसरो के प्रयासों की संयुक्त राष्ट्र में चर्चा

By भाषा | Updated: November 19, 2020 14:24 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 19 नवंबर कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने में केंद्र और राज्य सरकारों को सहायता देने और देश में सतत विकास परियोजनाओं में अपने भूस्थानिक उपकरणों के जरिए मदद देने के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रयासों की चर्चा संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक रिपोर्ट में की है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ‘ एशिया और प्रशांत क्षेत्र में सतत विकास के भूस्थानिक चलन 2020’ में ‘भुवन’ पोर्टल के योगदान का हवाला दिया गया। भुवन एक राष्ट्रीय भू पोर्टल है और इसका विकास इसरो ने किया है। इसमें कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए भू प्रेक्षण आंकड़े, सेवाएं और विश्लेषण के लिए जरूरी चीजें मुहैया की जाती हैं।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘ भारत में केंद्र और राज्य की सरकारों ने कोविड-19 महामारी रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसरो ने इसमें अपने भूस्थानिक साधन मुहैया कराए हैं, खासतौर पर भुवन पोर्टल - यह भारत का भू स्थानिक प्लेटफॉर्म है।’’

रिपोर्ट में बताया गया कि स्थानों से संबंधित जानकारियां छह पहलूओं के हिसाब से दी जाती है और इनमें मामलों का पता लगाने, संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्र की पहचान, सब्जियों के बाजार, जरूरी खाद्य सामग्री, घर में पृथकवास और प्रदूषण शामिल है।

यह रिपोर्ट बुधवार को ‘संयुक्त राष्ट्र के एशिया और प्रशांत मामलों के आर्थिक एवं सामाजिक आयोग’ ने जारी किया। इसमें इन क्षेत्रों के देशों द्वारा अंतरिक्ष तकनीकों का इस्तेमाल सतत विकास में लगाने के बारे में बताया गया है। .

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारत आज के शहरों की मांगों को पूरा करने में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है और वह अंतरिक्ष तकनीकों और भू सूचना प्रणाली का इस्तेमाल शहरी योजना, परिवहन प्रबंधन और यातायात नौवहन तकनीक में कर के इसे अंजाम दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला