लाइव न्यूज़ :

इजराइल के प्रधानमंत्री मिस्र के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे

By भाषा | Updated: September 14, 2021 11:16 IST

Open in App

काहिरा,14 सितंबर (एपी) मिस्र और इजराइल के नेताओं ने यहां मुलाकात की। यह इजराइल के किसी प्रधानमंत्री द्वारा बीते एक दशक से अधिक समय में यहां का पहला आधिकारिक दौरा है और उनके एजेंडा में गाजा पट्टी में बढ़ता तनाव सर्वोपरि है।

गाजा क्षेत्र इजराइल और मिस्र के बीच में स्थित है। इस क्षेत्र में हमास का कब्जा होने के बाद 2007 से ही दोनों देशों ने यहां पर तरह-तरह के सीमा अवरोधक लगा रखे हैं।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी और इजराइजल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की बैठक ने संबंधों में गर्मजोशी के संकेत दिए। इन संबंधों का आधार वैसे तो सुरक्षा है लेकिन बेनेट के पूर्ववर्ती, कट्टरपंथी बेंजामिन नेतन्याहू के शासन तले इनमें यह गर्मजोशी नहीं थी।

मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक वक्तव्य में बताया गया कि अल सिसी और बेनेट ने शर्म अल शेख में मुलाकात की। मिस्र के सरकारी टेलीविजन पर दिखाया गया दोनों नेता आस पास बैठे हैं, उनके सामने उनके राष्ट्रीय ध्वज लगे हैं और इजराइल के सेना प्रमुख, मिस्र के विदेश मंत्री तथा गोपनीय सेवा के प्रमुख भी वहां मौजूद हैं।

वर्ष 2010 के बाद से पहली बार कोई इजराइली प्रधानमंत्री यहां के आधिकारिक दौरे पर आया है।

अल सिसी ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि उन्होंने और बेनेट ने गाजा पट्टी में संघर्षविराम कायम रखने, नील नदी की सहायक नदी पर बने इथियोपियाई बांध पर भी शांति बनाए रखने के बारे में चर्चा की। मिस्र इस बांध को अपने यहां जल आपूर्ति के लिए खतरे के रूप में देखता है।

बेनेट ने बैठक के बाद एक वक्तव्य में कहा कि वह गाजा में स्थिरता लाने के लिए अल सिसी के देश की भूमिका के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!