लाइव न्यूज़ :

इजराइल की नई सरकार भारत के साथ रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाएगी : विदेश मंत्री लिपिड

By भाषा | Updated: June 14, 2021 14:53 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरुशलम, 14 जून इजराइल के वैकल्पिक प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री याइर लापिद ने सोमवार को कहा कि नई सरकार भारत के साथ “रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने” के लिये काम करेगी।

बेंजामिन नेतन्याहू के 12 साल के कार्यकाल को खत्म करते हुए नफ्ताली बेनेट ने कल ही प्रधानमंत्री के तौर पर देश की कमान संभाली है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बधाई संदेश के जवाब में लापिद ने ट्वीट किया, “मैं दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में साथ काम करने की उम्मीद करता हूं और आशा है जल्द ही इजराइल में आपका स्वागत करेंगे।”

जयशंकर ने इससे पहले एक ट्वीट कर अपने इजराइली समकक्ष को बधाई दी थी।

जयशंकर ने लिखा था, “इजराइल के वैकल्पिक प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री याइर लापिद को उनकी नियुक्ति पर बधाई। अपनी बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और आगे ले जाने के लिये मिलकर काम करने के लिये तत्पर हैं।”

येश आतीद पार्टी के प्रमुख लापिद सत्ता साझेदारी समझौते के तहत सितंबर 2023 में बेनेट से प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभालेंगे और कार्यकाल पूरा होने तक दो वर्षों के लिये इस पद पर रहेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले नफ्ताली बेनेट को बधाई दी थी और कहा था कि अगले साल कूटनीतिक संबंध बहाल होने के 30 वर्ष पूरे हो रहे हैं और वह उनसे मिलने और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिये उत्सुक हैं।

अपने ट्वीट में मोदी ने नेतन्याहू के प्रति अपना “गहरा आभार” व्यक्त किया था। बतौर प्रधानमंत्री नेतन्याहू का कार्यकाल रविवार को खत्म हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला