लाइव न्यूज़ :

इजराइल की नई सरकार ने बदलाव का संकल्प जताया, लेकिन फलस्तीनियों के लिए नहीं

By भाषा | Updated: June 15, 2021 15:07 IST

Open in App

बेइता (पश्चिम तट), 15 जून (एपी) इजराइल की नई सरकार ने फलस्तीनियों के साथ दशकों पुरानी लड़ाई के समाधान में काफी कम दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन इसके पास विकल्प नहीं हो सकता है।

यहूदी राष्ट्रवादी गठबंधन तोड़ने के उद्देश्य से पहले ही उकसा रहे हैं और दक्षिणपंथी शासन वापस लाने की बात कर रहे हैं। ऐसा कर वे फलस्तीनियों के साथ तनाव को बढ़ा सकते हैं, जो कुछ हफ्ते पहले ही 11 दिनों के गाजा यु्द्ध के बाद खत्म हुआ है।

प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट को उम्मीद है कि आठ दलों वाला सत्तारूढ़ गठबंधन संघर्ष प्रबंधन कर सकेगा, जैसा कि उनके पूर्ववर्ती बेंजामिन नेतन्याहू ने 12 वर्षों के अपने अधिकतर समय में किया। लेकिन संघर्ष प्रबंधन बेहतर करने के बावजूद तीन बार गाजा की लड़ाई हुई और कई बार छोटे-मोटे संघर्ष हुए।

पश्चिम तट पर बस्तियों के खिलाफ प्रदर्शन में समन्वय करने वाले फलस्तीनी अधिकारी वलीद असाफ ने कहा, ‘‘वे इसे बदलाव की सरकार कहते हैं लेकिन यह सरकार भी महज यथास्थिति बनाए रख सकती है। बेनेट नेतन्याहू की तरह ही हैं और वह ज्यादा कट्टर भी हो सकते हैं।’’

बेनेट रविवार को शपथ लेने से पहले दिए गए भाषण में फलस्तीनियों के बारे में काफी कम बोले। उन्होंने चेतावनी दी, ‘‘हिंसा का कड़ा जवाब दिया जाएगा। सुरक्षा शांति से ही आर्थिक विकास तेज होगा, जिससे संघर्ष कम करने में मदद मिलेगी।’’

पर्यावरण मंत्री तमार जांदबर्ग ने इजराइल के टेलीविजन चैनल 12 से कहा कि उनका मानना है कि शांति प्रक्रिया महत्वपूर्ण है और नई सरकार ने कम से कम फिलहाल के लिए इस पर सहमति जताई है। सरकार को फिलहाल जबाल साबेह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा, जो उत्तरी पश्चिम तट पर स्थित एक पहाड़ी है जहां दर्जनों यहूदियों ने पिछले महीने एक चौकी बनाई। इसके बाद वहां सड़क एवं घर बनाने का रास्ता साफ हो गया और उनका कहना है कि यह स्थान दर्जनों यहूदी परिवारों की बस्ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना