लाइव न्यूज़ :

इज़राइल के नए विदेश मंत्री पहली आधिकारिक यात्रा पर यूएई पहुंचे

By भाषा | Updated: June 29, 2021 15:45 IST

Open in App

दुबई, 29 जून (एपी) इज़राइल के नए विदेश मंत्री मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। पिछले साल दोनों देशों के बीच रिश्तों को सामान्य करने के बाद, यह किसी भी इज़राइली अधिकारी की अरब मुल्क की पहली उच्च स्तरीय यात्रा है।

इज़राइली विदेश मंत्रालय के मुताबिक, विदेश मंत्री येर लापिद यूएई की राजधानी अबू धाबी में इज़राइल के दूतावास का उद्घाटन करेंगे और यूएई के अपने समकक्ष अब्दुल्ला बिन जायेद अल नहयान समेत अमीरात के कई अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वह व्यापार प्रदर्शनी में भी शिरकत करेंगे जहां इजराइली कंपनियां प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन कर रही हैं।

मंत्रालय ने इसे अरब मुल्क की ‘ऐतिहासिक यात्रा’ बताया है। अबू धाबी में दूतावास के उद्घाटन में प्रेस की मौजूदगी को सीमित रखा गया है और यूएई के सरकारी मीडिया को ही कार्यक्रम कवर करने की इजाजत है।

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के दौरान पिछले साल इजराइल और यूएई ने पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित किए थे और यूएई ने इसके लिए अमेरिका की मध्यस्थता वाले ‘अब्राहम समझौते’ पर हस्ताक्षर किए थे। इजराइल के साथ रिश्तों को सामान्य करने में यूएई के साथ बहरीन भी शामिल हुआ था। इससे पहले जॉर्डन और मिस्र के इज़राइल के साथ राजनयिक रिश्ते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब