लाइव न्यूज़ :

इज़राइल के नए विदेश मंत्री पहली आधिकारिक यात्रा पर यूएई पहुंचे

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:48 IST

Open in App

दुबई, 29 जून (एपी) इज़राइल के नए विदेश मंत्री मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। पिछले साल दोनों देशों के बीच रिश्तों को सामान्य करने के बाद, यह किसी भी इज़राइली अधिकारी की अरब मुल्क की पहली उच्च स्तरीय यात्रा है।

इज़राइली विदेश मंत्रालय के मुताबिक, विदेश मंत्री येर लापिद यूएई की राजधानी अबूधाबी में इज़राइल के दूतावास का उद्घाटन करेंगे और यूएई के अपने समकक्ष अब्दुल्ला बिन जायेद अल नहयान समेत अमीरात के कई अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वह व्यापार प्रदर्शनी में भी शिरकत करेंगे जहां इजराइली कंपनियां प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन कर रही हैं।

दोनों विदेश मंत्रियों की मुलाकात में ईरान को लेकर प्रमुख रूप से चर्चा हो सकती है जिसे दोनों देश सबसे बड़े क्षेत्रीय खतरे के तौर पर देखते हैं।

यूएई पहुंचने के तुरंत बाद लापिद ने अबुधाबी में इजराइली दूतावास के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे राजनयिकों से कहा यह क्षण ‘‘अपना भाग्य खुद तय करने के अधिकार’’ को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इजराइल कहीं नहीं जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया हमारा घर है। हम यहीं रहेंगे। हम क्षेत्र के सभी देशों से आह्वान करते हैं कि इसे मान्यता दें। और हमसे बात करें।’’

मंत्रालय ने इसे अरब मुल्क की ‘ऐतिहासिक यात्रा’ बताया है। अबू धाबी में दूतावास के उद्घाटन में प्रेस की मौजूदगी को सीमित रखा गया है और यूएई के सरकारी मीडिया को ही कार्यक्रम कवर करने की इजाजत है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने लापिद के दौरे को ‘‘इजराइल, यूएई और सीमावर्ती क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।’’ एक बयान में उन्होंने कहा कि साझीदारी के सभी पहलुओं को मजबूत करने के लिए अमेरिका, इजराइल और यूएई के साथ काम करेगा।

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के दौरान पिछले साल इजराइल और यूएई ने पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित किए थे और यूएई ने इसके लिए अमेरिका की मध्यस्थता वाले ‘अब्राहम समझौते’ पर हस्ताक्षर किए थे। इजराइल के साथ रिश्तों को सामान्य करने में यूएई के साथ बहरीन भी शामिल हुआ था। इससे पहले जॉर्डन और मिस्र के इज़राइल के साथ राजनयिक रिश्ते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात